देवरिया, मार्च 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से लोगों को वायरल संक्रमण के पीड़ित हो रहे हैं। इससे ग्रसित होने से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त की भी समस्या हो रही है, वहीं कान और नस, जोड़ों के दर्द की दिक्कत के मरीज भी बढ़े हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टर दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में परिवर्तन का लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड, जबकि दिन का तापमान चढ़ रहा है। इस मौसम में वायरस ग्रोथ करते हैं। साफ-सफाई में लापरवाही और खानपान की गड़बड़ी के कारण लोग वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। लोग बुखार के साथ सर्दी, जुकाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.