अलीगढ़, जून 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती उमस का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, सिरदर्द और शरीर दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दूषित पानी और खानपान के कारण पेट दर्द, दस्त और उल्टी के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, बुखार के मरीजो की बड़ी संख्या बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार ...