आगरा, दिसम्बर 22 -- जनपद में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने से गलनभरी सर्दी का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कड़ाके की सर्दी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। रात व अलसुबह घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम रखी है। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले। सर्दी की वजह से लोग सुबह सोकर देरी से उठ रहे हैं। दोपहर बाद सर्दी बढ़ते ही घरों में चले जाते हैं। शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय ही लोग खरीददारी करने के लिए निकलते हैं। शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छाना शुरू हो जाता है। बाजारों में देर शाम तक खुलने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.