गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। ठंड में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। एमएमजी अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग में रोजाना 80 फीसदी मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को गर्दन में दर्द, अकड़न और चक्कर आने की शिकायतें हो रही हैं। तापमान गिरने के साथ एमएमजी अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग में मांसपेशियों में जकड़न और सर्वाइकल के लक्षण के मरीज बढ़ गए हैं। फिजियोथैरेपी विभाग में सुबह आठ बजे से महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की इलाज के लिए लाइन लग रही है। छपरौला निवासी सीमा ने बताया कि पिछले हफ्ते से ठंड बढ़ी है, तभी से गर्दन नीचे झुकाना मुश्किल हो गया है। रात में दर्द इतना बढ़ जाता है कि नींद नहीं आती। डॉक्टर ने गर्दन और कंधों को गर्म रखने और मोबाइल कम इस्तेमाल करने को कहा है। विजयनगर निवासी अनीता वर्मा ने बताया कि गर्दन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.