मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 11 -- जिले में सर्दी के साथ अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम आधे-अधूरे हैं। हाईवे के साथ ही अधिकतर सड़कों पर रिफ्लेक्टर, मोड़ पर संकेतांक और सफेद पट्टियां नहीं हैं। हाईवे पर बने अवैध कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। कुछ जगहों की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। ऐसे में हाईवे के अवैध कट हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग जिम्मेदारी नहीं रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद हल्का कोहरा होने लगा है। कुछ दिन में घना कोहरे आना शुरू हो जाएगा। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। सड़कों के डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर नहीं है तो मोड़ पर संकेतक व सफेद पट्टी भी अधिकांश जगह गायब है। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से भी ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.