एटा, दिसम्बर 8 -- सर्दी के महीने दिसंबर में भी शहर के मार्गों पर निराश्रित गोवंश ठिठुरते हुए भटक रहे हैं। इनको संरक्षित करने के लिए शहर में कोई भी सरकारी गोशाला नहीं है। उसके कारण निराश्रित गोवंशों का बुराहाल देखा जा रहा है। सर्दी के मौसम में शहर के मार्गों पर निराश्रित गोवंश घूमते देखे जा रहे है। इनको ठंड से बचाने के साथ संरक्षित करने के लिए नगरीय क्षेत्र में अब तक सरकारी गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। इतना नहीं मार्गों पर घूमने वाले गोवंशों को ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में पहुंचाने के लिए अभियान भी शुरू नहीं किया है। ठंड में गोवंश मार्गों एवं खत्ताघरों पर भोजन चारे की तलाश कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामब्रजराम के अनुसार एटा नगर पालिका को छोड़ कर जिले की सभी नगरीय निकायों में गोसंरक्षण के लिए गोशालाएं बन चुकी है। एटा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.