रामपुर, दिसम्बर 12 -- रामपुर। मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज काफी आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी है। यहां पर सुबह नौ बजे से ही पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और पैथोलाजी लैब पर भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों सर्दी की वजह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग अपनी दवाओं को नियमित रूप से लेते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.