लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- सर्दी से बचाव के लिए खंड विकास अधिकारी पसगवां मोहित कौशिक ने विकास खंड की बाईकुआं, अब्बासपुर, हरनहा, ढखौरा, गोविंदापुर आदि गौशालाओं का स्थलीय किया। इसमें संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ मोहित कौशिक ने गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां तिरपाल व्यवस्था, अलाव की सुविधा, हरा चारा, दाना, साफ सफाई व ताजे पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सभी आश्रय स्थलों पर सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और चारे-पानी की एक पल के लिए भी कमी न हो। लापरवाही बरतने वाले संचालक पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.