कन्नौज, दिसम्बर 16 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालात यह रही कि रात से शुरू हुआ कोहरे का कहर सुबह करीब 11 बजे तक देखा गया। 11 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए तब जाकर कोहरा छटा और लोगों ने राहत की सांस ली। दिसंबर माह जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तो हालत यह रही कि जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए, वहीं सड़कों और खेतों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह-शाम पड़ने वाले कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.