पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।फरवरी का महीना बीत रहा है। इसके साथ ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी ने अंगड़ाई ले ली है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को दोपहर में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर का सूरज अब तीखा होता जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। घरों से लेकर दफ्तरों तक पंखे चलने लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले लोग धूप का आनंद ले रहे थे, वहीं अब छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं। बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल कुछ कम हो जाती है और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटना पसंद कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दोपहर में गर्मी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.