अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में अब बदलाव के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। गुरुवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। करीब आठ बजे धूप खिलने से ठंडी हवाओं का असर कम हो गया। गलन में स्पष्ट रूप से कमी महसूस की गई। सुबह की धूप के साथ ही सड़कों, पार्कों और छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। दोपहर तक गरमाहट बढ़ गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई। गरमाहट के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी बना रहेगा। यह बदलाव सर्दी के धीरे-धीरे विदा होने और बसंत की आहट का संकेत बताया जा रहा है। हालांकि मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.