नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। शहर के बाजारों में सोमवार को रोजाना के मुकाबले भीड़ कम रही। दुकानदारों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। सेक्टर-18 अटटा बाजार के व्यापारी नेता डा. सीबी झा ने बताया कि सर्दी की वजह से बाजार में कम लोग आ रहे हैं। कपड़ों की दुकानों और खाने -पीने के रेस्टोरेंट में थोड़ी भीड़ नजर आ रही है। सजावटी सामान, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम समेत अन्य दुकानों पर सीमित ग्राहक आ रहे हैं। कुछ लोग ऑनलाइन पर अधिक भरोसा कर रहे। भंगेल-सलारपुर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि सर्दी कम होने और शादियों का सीजन शुरू होने से बाजार में अच्छी रौनक आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.