हापुड़, जनवरी 24 -- कई घंटों तक हुई बारिश से सर्दी की थर्ड डिग्री ने कंपकंपी छुड़ाते हुए आम जनजीवन को भी पटरी से उतार दिया। बर्फ जैसी सर्द हवा चलने से घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चमकदार धूप निकल रही थी, जिससे हर किसी को सर्दी के प्रकोप से काफी राहत मिल रही थी। परंतु अचानक तापमान बढऩे से गुरुवार की रात में मौसम के मिजाज ने करवट बदल ली। इसी बीच उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी क्षेत्र में घने काले बादल घिर आए। जिससे शुक्रवार की सुबह होते ही बादलों की तेज गडग़ड़ाहट के बीच दोपहर बाद तक रुक रुककर बारिश होती रही। जिससे पारा तेजी के साथ नीचे गिरने से हवा में बर्फ जैसी ठंडक बढऩे से सर्दी की थर्ड डिग्री ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी है। दोपहर बाद करीब चार ...