बिजनौर, दिसम्बर 11 -- बिजनौर। जिले में सर्दी का सितम जारी है। लगातार न्यूनतम तापमान गिर रहा है। गिरते तापमान ने लोगों को ठंड का एहसास हो रहा रहा है। गुरूवार को न्यूनतम पारा गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे गलन में इजाफा हुआ है। गुरूवार को सुबह के समय मौसम में कोहरे दिखाई दिया। जिससे दृश्यता कम रही। हालांकि सुबह ज्यादा देर तक कोहरा का असर नहीं रहा। धूप निकलने के साथ ही मौसम में गुनगुने पन का एहसास हुआ। लोगों को धूप सेकंते हुए देखा गया। मगर सूर्य देवता के छिपने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 रहा। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर होने के कारण रात में अधिक ठंड हो रही है। ठंड के बढ़ने से बीमारियों का खतरा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.