जामताड़ा, जनवरी 1 -- सर्दी का सितम: साल का पहला दिन जामताड़ा में ठंडी और धुंध भरी जामताड़ा, प्रतिनिधि। साल 2026 का पहला दिन जामताड़ा में ठंड और कोहरे के बीच हुआ। सुबह पांच बजे से शहर में कोहरे की चादर रही, जो सुबह नौ बजे तक बनी रही। मौसम ने शहरवासियों को शीतलहर का अहसास कराया। गुरूवार को न्यूनतम तापमान करीब 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सुबह‑शाम हल्की धुंध और ठंडी हवाएं महसूस होंगी। वहीं अचानक बढ़ी ठंड के कारण सर्दी-खांसी के मरीजों में इजाफा हुआ है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में अधिक प्रभावित हैं। गले में खराश की शिकायत वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। फोटो जामताड़ा 21: गुरूवार की सुबह कोहरे से घिरा जामताड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.