मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- दिन में सर्दी के मौसम में भले ही जोर न पकड़ा हो लेकिन शनिवार की सुबह कोहरे की चादर ने जनपद को अपने आगोश में ले लिया। सुबह 4 से 8 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। स्कूल जाने वाले बच्चे घने कोहरे के बीच से होकर निकले। सड़कों पर वाहन चलाते समय लाइटों को जलाना पड़ा। इस बार सर्दी देर से शुरू हुई। दिन के समय सर्दी का माहौल अभी भी नहीं बन पाया है। रात के समय तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है लेकिन दोपहर के समय यह तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है। जिस दिन के समय गर्मी जैसा माहौल बना हुआ है। लेकिन शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर के साथ हुई तो लोगों को लगा कि सर्दी शुरू हो गई है। दिन के समय भी हल्के बादल छाए रहे। धूप के तेवर भी कमजोर नजर आए। घने कोहरे ने दस्तक दे दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.