पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है। जिले में घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 3 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 4, 5 और 6 जनवरी को शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 7 जनवरी को एक बार फिर घने कोहरे के आसार हैं। इधर शुक्रवार को पूर्णिया में मौसम का मिजाज काफी सख्त रहा। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर कड़ाके की सर्द हवा चलती रही, जिससे ठंड का एहसास और तेज हो गया। सुबह-सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम ...