कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर का असर साफ देखने को मिला। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। जिससे वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। खासकर सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से बाहर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय ठंड इतनी तेज रही कि लोग देर तक घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में खेतों की ओर जाने वाले किसान भी देर से निकले। बाजारों में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखे। दिनभर गलन बनी रहने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.