लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- सर्दी व शीतलहर को देखते हुए 26 दिसम्बर को सभी परिषदीय, उच्च प्राथमिक स्कूलों में अवकाश किया गया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी कर दिया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने जारी आदेश में कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, बेसिक से मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दी व शीतलहर को देखते हुए 26 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश डीएम के निर्देश पर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.