कन्नौज, दिसम्बर 21 -- कन्नौज,संवाददाता। सर्दी ने इस बार तल्ख तेवर दिखाकर जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। शनिवार रात से शुरू हुई शीतलहर रविवार को और तेज हो गई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे की मोटी चादर दिनभर आसमान पर छाई रही, जिससे धूप निकलने के आसार तक नहीं बने। गलन इतनी बढ़ गई कि दिन चढ़ने के बावजूद लोग घरों के भीतर ही दुबके रहे। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही घरों से बाहर दिखाई दिए। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर यात्री ठंड से कांपते नजर आए। बाजार और दुकानों में भी आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। नगर के मोहल्लों में सर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.