अमरोहा, दिसम्बर 20 -- अमरोहा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्यधिक सर्दी व कोहरे के बीच जिले में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की। शुक्रवार को अतरासी रोड पर युवा भाजपा नेता आकाश चौधरी के आवास पर बैठक में कहा गया कि अत्यधिक ठंड के चलते छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा भी बढ़ गया है। कक्षाओं में भी बच्चों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह में घने कोहरे के बीच स्कूल वाहनों के हादसों का शिकार होने का भी अंदेशा है। ऐसे में कक्षा एक से 12 तक का अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान मनदीप, अरुण, गौरव प्रजापति, मनोज कुमार, चौधरी, सौरभ चौधरी, अंतिम चौधरी, अजीत चौधरी, आशीष चौधरी, सतीश चौधरी, अमन चौधरी, विशेष चौधरी, विशाल चौधरी, प्रदीप चौधरी, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.