लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- सर्दी ले मौसम में मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में रात भर अंधेरा रहा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना। साथ ही रात में अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों और तीमारदारों के साथ स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार की दोपहर से मेडिकल कालेज जिला अस्पताल मोतीपुर में बिजली सप्लाई लाइन में दिक्कत आ गयी। इसके चलते अस्पताल के नीचे फ्लोर के बरामदे, इमरजेंसी के निकट और बाहर शाम होते ही अंधेरा पसरा गया। आलम यह रहा बिजली सप्लाई की दिक्कत को दूर न किए जानें से रातभर अस्पताल में अंधेरा ही रहा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान अस्पताल के सभी वार्ड में बिजली सप्लाई चलती रही। इससे भर्ती मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। वहीं अन्य जगहों पर अंधेरा होने की वजह से मरीजों के तीमारदारों सहित अस्पताल के स्टाफ को परेशा...