मोतिहारी, दिसम्बर 24 -- मोतिहारी। जिले में छठे दिन बुधवार को कोल्ड डे जैसे हालात रहे। सुबह घने कोहरे के साथ पछुआ का जोर रहने से कनकनी बनी रही। ठंड से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। तापमान में गिरावट से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम के कारण ठंड अधिक पड़ रही है। इसके कारण हजारों फीट उपर के ध्रुवीय क्षेत्र से चलने वाली हवा धरती पर मौसम व जलवायु को तेजी से प्रभावित कर रही है। यह हवा पच्छिम से पूरब दिशा में लगातार चल रही है। 21 साल बाद दिन में धूप नहीं निकलने की स्थिति : करीब 21 साल बाद दिनभर धूप नहीं निकलने की स्थिति बनी है। ऐसे हालात वर्ष 2003 में पैदा हुए थे। उस वर्ष कई दिनों तक धूप नहीं निकली थी। इस वर्ष ठंड पड़ने के कारण कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। हालांकि छठे दिन अपराह्न 2 बजे के आसपास आसमान से कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.