गाजीपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। चिकित्सक मरीजों के सेहत की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाएं दिया। मौसम में उतार चढ़ाव होने के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। न्यू पीएचसी सुभाकरपुर पर आरोग्य मेला में इलाज कराने के लिए सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कुल 42 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। डा. अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि सर्दी-जुकाम, बुखार, टाइफाइड, मधुमेह, मलेरिया, गैस, खुजली सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज करते हुए दवाएं दी गयी। उन्होने कहा कि बीमारियों से निजात के लिए दवा देने के साथ ही बचाव के लिए सुझाव भी दिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.