मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- बढ़ती सर्दी में ह्दय रोग सहित अन्य बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग के चिकित्सकों ने सर्दी में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए दिए गए सुझावों को अपनाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सर्दी के मौसम में हृदय रोग एवं हार्ट अटैक को लेकर जनपदवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में तापमान में गिरावट के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा पहले से हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों में अधिक देखने को मिलता है। बताया कि मौसम में शारीरिक गतिविधि में कमी, अधिक तैलीय एवं मसालेदार भोजन का सेवन, धूम्रपान एवं शराब जै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.