नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- सर्दी के मौसम में सेहत का खास ख्याल करना पड़ता है। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी के कारण जुकाम-खांसी होना आम बात है और इसके अलावा लोगों के शरीर में अन्य परेशानियां जैसे जोड़ों का दर्द, हार्ट अटैक का खतरा, हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर भी बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डायट को बेहतर करने की कोशिश करें और वही चीजें खाएं, जो आपके शरीर के लिए अच्छी हो। विंटर सीजन में कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जिन्हें अगर खाते हैं तो आपको किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतलब आपकी इम्यूनिटी काफी स्ट्रॉन्ग हो जाएगी और शरीर भी गर्म बना रहेगा। ऐसा हम नहीं बल्कि 40 साल के अनुभव वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा का कहना है।क्या कहते हैं डॉक्टर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा का कहना है कि इम्यूनिटी एक ही दिन में मजबूत नहीं होती बल्कि...