नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- सर्दियों के मौसम में पेड़-पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपके घर में मनी प्लांट का पौधा है, तो आपने नोटिस किया होगा कि मौसम में ठंडापन शुरू होते ही इसकी पत्तियां पीली पड़ना शुरू हो जाती है। सही देखभाल ना होने के कारण कई बार पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और पत्ते भी मुरझाने लगते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें। इसी से जुड़ी एक कमाल की ट्रिक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो माली और गार्डेनिंग एक्सपर्ट भी इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको सर्दियां शुरू होते ही, अपने मनी प्लांट में घरेलू चीजों से बना हुआ एक लिक्विड डालना है। ये पौधे को पोषण देते है, जिससे सर्दियों में भी मनी प्लांट के पत्ते हरे-भरे और हेल्दी बने रहते हैं। साथ ही इसकी ग्रोथ भी बढ़िया होती है।सर्दियों में मनी प्लांट में डालें ये घरेलू मिश्रण स...