अल्मोड़ा, दिसम्बर 26 -- उत्तराखंड में एक तरफ लोग सर्दी और कोहरे से ठिठुर रहे हैं दूसरी तरफ पहाड़ों पर जंगल धधक रहे हैं। गुरुवार को उत्तरकाशी और बागेश्वर में आग से जंगलों को खासा नुकसान हुआ। बागेश्वर में देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन उत्तरकाशी में जंगल जलने का सिलसिला जारी था। वन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक प्रदेश में एक नवंबर के बाद आठ हेक्टेयर जंगल जल चुका है। हालांकि जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ा इससे बहुत ज्यादा है। लंबे समय से बारिश न होना जंगल में आग भड़कने की मुख्य वजह है। उत्तरकाशी के बड़कोट में अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र में गुरुवार शाम जंगल धू-धू कर जलने लगे। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया। देर रात तक वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। मंगलवार को भी इस क्षेत्र में कंसेरु गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.