कन्नौज, दिसम्बर 12 -- गुगरापुर,संवाददाता। बदलते मौसम में सुबह-शाम की सर्दी के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले नौनिहालों में निमोनिया, खांसी, बुखार और कोल्ड डायरिया का खतरा अधिक रहता है। बालरोग विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें विशेष ध्यान की जरूरत होती है। नवजात बच्चों को ठंडे कमरे में नहीं रखना चाहिए। उन्हें हर समय गर्म कपड़े पहनाएं, साथ ही टोपी, मोज़ा, दस्ताने और जूते पहनाना जरूरी है। अगर बच्चे का रंग नीला पड़ रहा है या उसकी सांसें तेज चल रही हैं तो यह निमोनिया का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। फिजिशियन के अनुसार बुजुर्गों को सर्दियों में सांस लेने में दिक्कत, खांसी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.