नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सर्दियों में सुबह बिस्तर से उठते ही कई लोगों को हाथ-पैरों में अकड़न, घुटनों में दर्द या शरीर को हिलाने-डुलाने में परेशानी होती है। खासकर जिन लोगों को पहले से जोड़ों में दर्द रहता है, उनके लिए ठंड का मौसम काफी मुश्किल हो सकता है। डॉ. हेत्वी शुक्ला के अनुसार, सर्दियों में ठंड और रातभर शरीर के कम एक्टिव रहने की वजह से जोड़ों में अकड़न ज्यादा महसूस होती है। रात में हम लंबे समय तक एक ही पोजिशन में सोते हैं और सुबह उठने तक शरीर की मूवमेंट काफी कम रहती है। वहीं, ठंड के मौसम में कई लोगों की फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। ऐसे में सुबह उठते ही हाथ-पैरों को मोड़ने, चलने या सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है। सुबह बिस्तर पर ही कुछ आसान मूवमेंट करने और दिनभर एक्टिव रहने से जोड़ों को आराम मिल सकता है।सुबह उठते ही बिस्तर पर क...