सर्दियों में चने का साग खाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों से बाजार भर जाता है। मेथी, पालक, बथुआ, सोया जैसी हरी सब्जियां खूब बिकती हैं और इसमें से एक होता है चने का साग। चने के साग के साथ हरे चने भी मिलते हैं, जो इसमें ही लगे होते हैं। चने के साग से कई लोग सब्जी बनाते हैं और कई इसे कच्चा ही खाते हैं। अगर आप भी चने का साग सर्दियों में खाते हैं, तो समझ लीजिए ये आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको इस साग को खाने के कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। डॉक्टर इमरान खान कहते हैं कि चने का साग कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे महिला-पुरुष दोनों को खाना चाहिए।चने के साग में क्या पाया जाता है? चने के साग में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन A, C, K, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.