उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर पंचायत माधौगढ़ के ग्राम मींगनी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में गोवंशों को शीतलहर से बचाने हेतु चारों ओर त्रिपाल लगाए जाने तथा अलाव की समुचित व्यवस्था मिली।उन्होंने सही ढंग से गोवंश की सुरक्षा एवं पोषण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोवंशों को स्वयं गुड़-चना खिलाकर उनके प्रति संवेदनशीलता को दर्शाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए भुसाघर में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रखा जाए तथा हरे चारे की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ठंड के मौसम में गोवंशों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। डीएम ने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है औ...