लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। खर्राटे सिर्फ नींद में खलल नहीं डाल रहे हैं। बल्कि जिंदगी के लिए भी खतरा बन गए हैं। खासतौर पर सर्दी के मौसम में। क्योंकि सर्दियों में खर्राटे की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सोते वक्त खर्राटे से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। ब्लड प्रेशर गड़बड़ा सकता है, जो दिल का दौरा पड़ने व ब्रेन स्ट्रोक के लिए खतरे की घंटी भी है। केजीएमयू में रोजाना ओपीडी व इमरजेंसी में 50 से 60 मरीज में आ रहे हैं। सामान्य दिनों में पांच से 10 मरीज ही आते हैं। ईएनटी व रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। ईएनटी विभाग के डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि जब खर्राटे रोज आने लगें और आवाज बहुत तेज हो तो यह हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का जोखिम बढ़ा देता है। खर्राटों को कभी नजरअंदाज न करें। ये न सिर्फ नींद की गुणवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.