नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- अगर आप ज्यादातर साड़ी ही वियर करती हैं, तो एक प्रॉब्लम तो आपने भी फेस की होगी, वो है सर्दियों में साड़ी स्टाइलिंग को ले कर। सर्दियों में हम साड़ी तो वियर कर लेते हैं, लेकिन उसके साथ अगर कार्डिगन या ब्लेजर कैरी करें, तो पूरा लुक काफी आउटडेटेड सा लगने लगता है। एक तो पल्लू को कैसे स्टाइल करना है, वो समझ नहीं आता। फिर किसी खास ऑकेजन में भी जा रही हैं, तो ड्रेपिंग पूरा मामला खराब कर सकती है, भले ही आपकी साड़ी कितनी भी महंगी हो। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आज हम आपके साथ ड्रेपिंग एक्सपर्ट हिना गेहानी के बताए कुछ ड्रेप स्टाइल शेयर कर रहे हैं। विंटर्स में साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करें या कार्डिगन, इन स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।कवर्ड हेड स्टाइल/ इटेलियन स्कार्फ स्टाइल अगर आप विंटर्स में स्टाइलिश तरीके से अपने हेड को भ...