नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- सर्दियों की दस्तक के साथ ही मार्केट में ताजी और हरी सब्जियों की भी बहार आ जाती है। मेथी, पालक, मटर, बथुआ, गाजर जैसी सब्जियां फ्रेश मिलती है। जिन्हें खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से लेकर पर्याप्त मात्रा में फाइबर इनसे मिलता है। लेकिन काफी सारे लोग इन सब्जियों काटते और पकाते वक्त छोटी-छोटी गलतियों को दोहराते हैं, जिसकी वजह से ना केवल सब्जियों का असली स्वाद खत्म होने लगता है बल्कि उनके न्यूट्रिशन भी कम हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है जानना कि आखिर कैसे सब्जियों को काटे और पकाएं कि पूरा न्यूट्रिशन और स्वाद मिले। इन छोटे हैक्स और टिप्स को जरूर जानें।मेथी हरी-हरी मेथी खाने में टेस्टी लगती है, फिर चाहे मेथी के पराठे बने या फिर सब्जी। लेकिन बहुत सारी लेडीज जब मेथी की सब्जी बना रही होती हैं त...