बिजनौर, जून 17 -- बढ़ते साइबर अपराधों के बीच बिजनौर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचने और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में बताया गया है कि साइबर अपराधी अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। फर्जी निवेश योजनाओं, अनजान लिंक, संदिग्ध मोबाइल कॉल और सोशल मीडिया के जरिए ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- किसी ने साझा न करें ओटीपी, बैंकिंग डिटेलसाइबर ठगी से बचाव के उपाय बिजनौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर भरोसा करने से पहल...