जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- सीबीएसई, आईसीएसई और सरकारी स्कूलों में नए सत्र 2026-27 की पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन आरटीई के तहत बीपीएल छात्रों का नामांकन अभी लटका हुआ है। अबतक स्कूलों को आरटीई विभाग से आवेदन नहीं भेजे गए हैं। आरटीई विभाग के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में स्कूलों को आवेदन भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए आए आवेदनों और सर्टिफिकेट की जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच में देरी के कारण आवेदन भेजने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद स्कूल अपने स्तर पर जांच करेंगे और फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।सीट से अधिक आवेदन वाले स्कूलों में होगी लॉटरीपूर्वी सिंहभूम में 1450 सीटों के लिए 3085 आवेदन आए हैं। सर्टिफिकेट जांच पूरा होने के बाद स्कूलों को आवेदन फॉर्म भेजे जाएंगे। जिन स्कूलों में सीट स...