गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खाड़ी देशों में चल रही जंग का असर अब सर्जिकल सामग्रियों पर भी पड़ने लगा है। सर्जिकल सामग्रियों के कारोबारियों ने बताया कि दाम में करीब 10 से 15 प्रतिशत दाम बढ़े हैं। स्थिति रही तो यह बढ़ोतरी 30 प्रतिशत तक जा सकती है। उसका असर कारोबार से लेकर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों से प्लास्टिक दाना बनने के कारण यह महंगा हो गया है। इससे सीरिंज, कैन्युला और ड्रिप सेट सहित अन्य सामानों की कीमत बढ़ गई है। जिया सर्जिकल के प्रोपराइटर जिया ने बताया कि सर्जिकल आइटम के विभिन्न सामग्रियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। थोक में मिलने वाले सीरिंज प्रति सैकड़ा 125 रुपये से बढ़कर 158 रुपये हो गया है। उसी तरह कैन्युला का थोक दाम भी बढ़ गया है। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। ग...