हरिद्वार, मार्च 5 -- बहादराबाद में वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया की सिक्योर सर्जिकल कॉटन कंपनी में बुधवार सुबह आग लग गई। इससे आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर, फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार सुबह बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास इस कंपनी से अचानक आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तीव्रता के कारण आसपास की कंपनियों तक इसके फैलने का खतरा पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग काबू न होने पर मायापुर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर यूनिट भी बुलानी पड़ीं। इसके बाद संयु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.