संभल, अप्रैल 18 -- सर्जिकल कैंसर टीकाकरण अभियान का चन्दौसी सीएचसी में शुभारंभ किया गया। शुभारंभ डॉ अनामिका यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। शुक्रवार को पहले दिन 8 किशोरियों को टीका लगा। प्रत्येक दिन सीएचसी में 9 से 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 14 से 15 साल की छात्रा ही शामिल होंगी। इस वर्ष चन्दौसी सीएससी में 1500 छात्राओं का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा। वहीं नरौली सीएचसी में भी टीकाकरण किया गया। जिसमें कई छात्रों ने सीएचसी पहुंचकर टीका लगवाया था। यह भी पढ़ें- कटिहार के स्कूलों में चलेगा कैंसर बचाओ अभियान यह भी पढ़ें- गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.