गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। खासकर प्लास्टिक से बनने वाले सर्जिकल उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अस्पतालों और मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्लास्टिक आधारित सर्जिकल किट की कीमतों में करीब तीन प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। सामान्य तौर पर 10 रुपये में मिलने वाली सीरिंज अब बढ़कर 12 रुपये में बिक रही है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण प्लास्टिक कच्चे माल की कीमतों में इजाफा बताया जा रहा है, जो वैश्विक परिस्थितियों से प्रभावित हो रहा है। हालांकि फिलहाल दवाइयों की कीमतों पर इसका कोई सीधा असर नहीं देखा गया है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि अभी तक दवाओं के दाम स्थिर हैं और बाजार में किसी प्रकार की कमी नहीं है। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.