सर्जरी विभाग के चार डॉक्टर मिले अनुपस्थित
प्रयागराज, जून 17 -- अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद ने बुधवार को एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। सर्जरी विभाग में डॉ. तरुण, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. सौरभ आनंद दुबे अनुपस्थित पाए गए। वार्डों के फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समुचित साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने दलालों पर अंकुश लगाने के लिए कहा। वार्ड के बेड पर फटे व पुराने गद्दों को हटाकर नए गद्दे बिछाने और अनाधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. अमित सिंह व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.