भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता झंडापुर थानाक्षेत्र के दयालपुर एनएच-31 पर मंगलवार की शाम में हुए भीषण हादसे में घायल होने के बाद मायागंज अस्पताल में छह मरीजों का इलाज चल रहा था। अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्जरी विभाग में डॉ. कुमार रत्नेश की यूनिट में इलाजरत कल्पना देवी, अमन निषाद व राजेश कुमार मंडल को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। वहीं हड्डी रोग विभाग में डॉ. यूएस भगत की यूनिट में भर्ती सीमा देवी, मिथिलेश कुमार और इमरजेंसी हड्डी वार्ड में भर्ती मनोज मंडल का इलाज चल रहा है। इन तीनों की टूटी हड्डियों को लेकर सर्जरी की जाएगी या फिर प्लास्टर, पर शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब हो कि दयालपुर एनएच-31 पर हुए भीषण दुर्घटना में जहां मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी तो 16 लोग घायल हो गये थे। ...