देहरादून, मार्च 22 -- दून मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने नैनीताल में तैनात सर्जन पति और सास-ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि रेसकोर्स वैली निवासी डॉ. आशना पंत ने तहरीर महिला शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दी। बताया कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात डॉ. प्रशांत ओली से हुई थी। दोनों ने 22 फरवरी 2023 को प्रेम विवाह किया था। डॉ. प्रशांत वर्तमान में बीडी पांडेय अस्पताल नैनीताल में सर्जन के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास ने दोनों के डॉक्टर होने का हवाला देते हुए दहेज में गाड़ी न लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए। विवाद टालने के लि...