बरेली, जनवरी 4 -- प्रदेश सर्जन्स एसोसिएशन ने बरेली सर्जन्स एसोसिएशन को अपना आधिकारिक चैप्टर घोषित किया है। शनिवार को आईएमए भवन में आयोजित स्थापना समारोह में डॉ. कौशल कुमार को अध्यक्ष और डॉ. सुजॉय मुखर्जी को सचिव मनोनीत किया गया। समारोह में सर्जरी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. निखिल सिंह और सचिव डॉ. अक्षय आनंद ने पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, डॉ. केशव अग्रवाल, डॉ. डी.के. गुप्ता और डॉ. सुशील टंडन सहित कई वरिष्ठ सर्जनों को सम्मानित किया। संगठनात्मक बदलाव के तहत डॉ. अजय भारती ने डॉ. कौशल कुमार को अध्यक्षता, डॉ. अमित अग्रवाल ने डॉ. सुजॉय मुखर्जी को सचिव और डॉ. दुष्यंत गुप्ता ने डॉ. अमित सिंह को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कौशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.