दरभंगा, जून 4 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित होने वाले नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्जना निखार शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शिविर में भाग लेने के लिए छात्राओं का पंजीयन शुरू है। अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा काश्यप ने बताया कि अब तक 100 से अधिक छात्राओं का पंजीयन हो चुका है। पांच से सात जून तक विशेष पंजीयन महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों एवं प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ता छात्राओं से संपर्क कर उन्हें शिविर की जानकारी देंगे तथा पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। प्रांत छात्रा सह प्रमुख ज्योत्सना ने कहा कि सर्जना निखार शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवतियों को आत्मविश्वासी एवं सामाजिक रूप से जागरूक बनाने का ...