मधुबनी, अगस्त 5 -- मधवापुर। सर्च ऑपरेशन के दौरान ब्राउन शुगर के साथ तस्कर के दूसरे भाई को भी रैमा गांव से गिरफ्तार किया गया है। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 291/14 से करीब 6.3 किलोमीटर दक्षिण की ओर मंगलवार की रात की है। बड़ी संख्या में पटना एसटीएफ टीम, गंगौर एसएसबी व साहरघाट पुलिस के जवानों ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन किया। आरोपी के घर से दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक स्मार्ट फोन, आधार कार्ड व तीन सौ रुपये भारतीय मुद्रा के साथ अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। ब्राउन शुगर नेपाल से लाने की जानकारी अधिकारियों ने दी। एसएसबी ने बताया कि तस्करी नेटवर्किंग में लगे सप्लाई चेन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। मादक पदार्थों की तस्करी होने की गुप्त सूचना उन्हें विश्वस्त सूत्र से मिली थी। पकड़े गये आरोपी मो. शकील है। उसके भ...