बरेली, जून 25 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में हुए हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर बीडीए और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए), आवास विकास परिषद, अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के तहत डोहरा रोड, राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवनों के मानचित्र, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट और बेसमेंट के उपयोग की स्थिति का परीक्षण किया। कई स्थानों पर बेसमेंट में नियमों के विपरीत व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं, जिस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ें- 15 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी और तीन जिम सेंटर ...