भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हाल ही में सीवर लाइन पर लोहे की नई जालियां लगाई गई थीं। जिनमें से कई क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। जिससे यात्रियों को बचकर निकलना पड़ रहा है। रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सर्कुलेटिंग एरिया में भारी वाहनों के आने जाने से इस पर असर पड़ा है। इस मामले को लेकर कई बार रेलवे के वरीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। यात्रियों ने जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.