हरदोई, मार्च 31 -- हरदोई। सर्कुलर रोड से एआरटीओ कार्यालय तक जर्जर मार्ग के स्थान पर अब सीसी रोड बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रदीप कुमार पाल ने बताया सड़क निर्माण के लिए 33 लाख 28 का बजट आवंटित हुआ है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। योजना के तहत करीब तीन माह में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है।इस मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन काफी कठिन हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। नई सीसी सड़क बनने से न के...